मदर्स-डे के दिन एक युवक ने अपनी मां से झगड़कर आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर बीएसए कॉलेज के सामने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले युवक ने बांह पर ब्लेड से नस काटने की कोशिश की।
मां से झगड़कर शनिवार की रात 11 बजे निकले युवक ने गुस्से में आत्महत्या का कदम उठाया। सूचना पर कृष्णानगर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मोबाइल से मृतक की शनाख्त कर परिजनों को खबर दी तो घर में कोहराम मच गया।
रविवार सुबह कृष्णानगर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 1398/23 और 26 के मध्य पड़ा हुआ है। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पास ही मिले मोबाइल से फोन किया तो परिजन भी आ गए।