फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बेटे ने पिता से ही कर दी धोखाधड़ी,  खाते से निकाली 69 लाख की रकम, बेच दिया खेत   

Sun, 10 Jul 2022 12:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पिता के मोबाइल पर बैंक खाते से रकम कटने का मैसेज आया, तो मामले की जानकारी हो सकी। पीड़ित पिता ने मामले में एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बेटे ने पिता से जालसाजी करके 69 लाख रुपये खाते से निकाल लिए और साढे़ 8 बीघा खेत अपने नाम कराकर उसे बेच भी दिया। इसकी भनक पिता को लगी तो वह दंग रह गया। बेटे की करतूत के खिलाफ बेटे ने एसएसपी अभिषेक यादव से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर थाना सदर बाजार में बेटे समेत 10 के खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सदर बाजार पुलिस पूरे मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है।
विज्ञापन


थाना जमुनापार के रामनगर निवासी किशन लाल उर्फ कृष्णा के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विनोद शर्मा है, छोटा बेटा हीतेश कुमार है। पिता के नाम से फर्म बनाकर बड़ा बेटा ठेकेदारी कर रहा है। 19 मई को छोटा बेटा अपने पिता को कचहरी ठेकेदारी का लाइसेंस रिन्यू कराने के बहाने ले गया, यहां पर ठेकेदारी के कागजातों के एवज में साढ़े 8 बीघा खेत की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करा ली।

खाते से निकाले 69 लाख रुपये

वहीं बैंक के कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद जालसाज बेटे ने पिता के होलीगेट स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते से 69 लाख रुपये भी निकाल लिए। साथ ही अपनी पत्नी अंजलि शर्मा और दानबिहारी के नाम खेत का बैनामा कर दिया। विनोद शर्मा के मोबाइल पर खाते से निकाले गए रुपये का मैसेज आने के बाद यह जानकारी हुई, तो परिजन दंग रह गए। 

पिता ने एसएसपी से की शिकायत

पिता ने एसएसपी से शिकायत कर अपने बेटे की करतूस बताई। एसएसपी के आदेश पर हीतेश, अंजलि शर्मा, दानबिहारी, दशरथ सिंह, योगेंद्र गोस्वामी, विक्रांत गोस्वामी, राजकुमार, बलवीर सिंह, राजेश और रवि कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच के बाद जालसाजों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें