आगरा के प्रकाश नगर में रुपये के विवाद के बाद शराब के नशे में बेटे ने पिता पर ईंट से 20 से अधिक वार कर उनकी हत्या कर दी। फरार आरोपी धर्मवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है।
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में पिता की ईंट से प्रहार कर हत्या करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है।
प्रकाश नगर निवासी लीलाधर (60) सब्जी का कारोबार करते थे। बेटे राजेश ने बताया कि मंगलवार रात छोटा भाई धर्मवीर ने दिल्ली जाने के लिए डेढ़ हजार रुपये पिता से मांगे थे। उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर विवाद करने लगा। शराब के नशे में धर्मवीर ने पहले भाई फिर पिता लीलाधर पर हमला किया। पिता को इंटरलॉकिंग ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। गंभीर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।