फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: माल में युवकों ने की तोड़फोड़, रोकने पर सुरक्षा प्रभारी को पीटा; चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 12:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में माल में युवकों ने तोड़फोड़ की। रोकने पर सुरक्षा प्रभारी को पीटा। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी मैनपुरी के रहने वाले हैं।  
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में 25 अगस्त की रात को पिक्चर खत्म होने के बाद मैनपुरी के युवकों ने हंगामा किया। आरोप है कि गैलरी में लगे शीशे तोड़ दिए। सिक्योरिटी ने रोकने का प्रयास किया। इस पर सुरक्षा प्रभारी को रॉड से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को पकड़ लिया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित सर्व एसआरके मॉल की है। मॉल के चेयरमैन सर्व प्रकाश कपूर ने बताया कि 25 अगस्त की रात 9:30 बजे मल्टीप्लेक्स में चार युवक पिक्चर देखने आए थे। रात में शो खत्म होने के बाद युवकों ने मॉल में लगे खिड़की के शीशे तोड़ दिए। शीशे टूटकर प्रवेश द्वार के पास जाकर गिरे। 

इससे अफरातफरी मच गई। उस समय बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल रहे थे। लोग घायल हो सकते थे। सिक्योरिटी ने युवकों को रोक लिया। इस पर वे मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। वह धारदार हथियार लेकर आए थे। 

सिक्योरिटी प्रभारी संदीप भारद्वाज और गार्ड योगेश पर हमला कर दिया। एक गार्ड ने वीडियो बनाने का प्रयास किया। मगर, उन्होंने मोबाइल छीन लिया। अन्य गार्ड ने किसी तरह सभी को बचाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। चार युवकों को थाना न्यू आगरा ले गई।
 
विज्ञापन

चेयरमैन ने आरोप लगाया कि मॉल में हमले के बाद पुलिस को तहरीर दी थी। मगर, सुनवाई नहीं हुई। उन्हें काफी देर तक बैठाया गया। 24 घंटे बाद मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में मैनपुरी निवासी इमरान, इमामुद्दीन, आसिफ और साहिल को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें