इधर, पंडित रामकिशन महाराज इंटर कॉलेज इटौरा में एसडीएम सदर राजेश कुमार ने सॉल्वर को पकड़ लिया। उनमें एक छात्र जन्म तिथि बदलकर परीक्षा दे रहा था। वहीं, एक सॉल्वर प्रवेश पत्र छोड़कर चकमा देकर भाग निकला। हालांकि दो अन्य छात्रों को फर्जीवाड़े में संदेह पर लिया था। उनको आईडी दिखाने पर सही पाया गया।
गर्ग इंटर कॉलेज इटौरा में 13 सॉल्वर पकड़े गए। केंद्र व्यवस्थापक ने आधार कार्ड और प्रवेश पत्र पर फोटो अलग होने के संदेह पर एक छात्र तो पकड़ा तो उसने दूसरे का नाम बता दिया। इस तरह 13 मुन्नाभाई पकड़े गए। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड बनाकर लाए थे।
इधर, भूदेवी इंटर कॉलेज में बहन की जगह परीक्षा देने आई फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापकों ने 17 फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ तहरीर दी है। सभी सॉल्वर को थाना मटसेना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
शासन के आदेश पर जनपद में पांच सचल दल बनाए गए हैं, मगर ये सिर्फ औपचारिकता पूरी करते हैं। अभी तक किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा है। बल्कि जनपद में बड़े मामले सामने आ रहे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल ने बताया कि हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़े हैं। ये सभी दूसरे की जगह परीक्षा देने आए थे। हमने आगामी परीक्षा में और सख्ती करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि कुछ छात्रों के प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आए हैं, उनका सत्यापन कराने को कहा है। कक्ष निरीक्षक अपना पहचान पत्र गले में लटकाएं। मोबाइल किसी भी कक्ष निरीक्षक के पास नहीं होना चाहिए। न ही फोटो स्टेट की मशीन परीक्षा केंद्र के अंदर हो।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।