फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया 'मुन्ना भाई', बिहार का रहने वाला है आरोपी

Wed, 20 Jun 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा में दौरान पनवारी के बाल मुकुंद आदर्श इंटर कॉलेज के केंद्र पर 'मुन्ना भाई' पकड़ा गया। वो बिहार के बक्सर जिला का रहने वाला जय कुमार है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के गोंडा के कैमथल निवासी अभ्यर्थी हेमंत कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। परीक्षा केंद्र के बाहर से हेमंत कुमार के दो रिश्तेदार हरेंद्र और प्रशांत भी गिरफ्तार किए गए हैं।

आरोपी जय कुमार ने पुलिस को बताया कि वो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। एक कोचिंग सेंटर पर हेमंत कुमार के परिजनों से मुलाकात हुई थी। जहां उनसे उसकी डील हुई थी। 
विज्ञापन

आरोपी युवक ने हेमंत कुमार की जगह परीक्षा देने के ढाई लाख रुपए मांगे थे। उसने ही हेमंत का फार्म भरा था। इसमें सारी डिटेल उसकी थी, लेकिन फोटो उसका (जय कुमार) का था। 50 हजार एडवांस लिए थे। दो लाख रुपये परीक्षा में पास होने पर दिया जाना तय हुआ था। 

सिकंदरा के थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि हेमंत की तलाश की जा रही है। वो परीक्षा देने के लिए आया ही नहीं था। गिरफ्तार किए गए उसके दोनों रिश्तेदार परीक्षा केंद्र के बाहर निगरानी कर रहे थे कि जय कुमार पेपर दे रहा है या नहीं।

जिस कक्ष में जय कुमार पेपर सॉल्व कर रहा था, उसमें अलीगढ़ के ही रहने वाले सिपाही विपिन की ड्यूटी थी। जय कुमार बड़ी तेजी से सवालों के जवाब लिख रहा था। विपिन को शक हो गया। 
 
विज्ञापन

उसने जय कुमार से पूछताछ की तो वो बिहार की बोली में बोला। उसका प्रवेश पत्र देखा तो इसमें पता अलीगढ़ का था। विपिन ने अलीगढ़ की बोली में बात की। जय कुमार समझ नहीं पाया। 

इस पर विपिन ने उससे अलीगढ़ जिले के बारे में सवाल करने शुरू कर दिए। वो जवाब नहीं दे पाया। बाद में पुलिस ने बायोमीट्रिक मशीन के जरिए उसके आधार कार्ड की डिटेल निकलवाई। इससे पता चला कि वह बिहार के बक्सर का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें