फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की सेहत से खिलवाड़, आंगनबाड़ी केंद्र से मिले दलिया में निकली मरी हुई छिपकली

Tue, 19 Jun 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
दलिया के पैकेट में मरी हुई छिपकली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में आंगनबाड़ी केंद्र से गर्भवती महिला के परिजनों को दिए गए दलिया के पैकेट में मरी हुई छिपकली निकली। ये देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने विभाग पर इस मामले को दबाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

  
तीन दिन पहले सुल्तानगंज ब्लाक के गांव शास्त्रीनगर के आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को पोषाहार में दलिया बांटा जा रहा था। गर्भवती सुमन देवी पत्नी संजीव की सास कमलेश को भी दलिया का पैकेट दिया गया। 

घर पहुंचकर उन्होंने दलिया को भूनने के लिए पैकेट खोला तो मरी हुई छिपकली निकली। छिपकली सूखकर कंकाल हो चुकी थी। कहा जा सकता है कि पैकेट सील होने से पहले ही वो पैकेट में बंद हो गई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने किया मामले को दबाने का प्रयास

आंगनबाड़ी केंद्र पर शिकायत करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित महिला की शिकायत पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने यह बात अधिकारियों को बताई तो अफसरों के हाथ-पैर फूल गए। अफसरों ने कार्रवाई की जगह मामले को दबाने का प्रयास किया। 

तीन दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा नहीं मिला तो परिवार ने यह बात मीडिया को बताई। डीपीओ अरविंद कुमार पर मामले को दबाए जाने का आरोप लगाया।  

गर्भवती महिला के परिजनों का कहना है कि अधिकारी मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। दलिया गर्भवती द्वारा खाए जाने के बाद अंजाम की सोच कर उनकी रूह तक कांप जाती है।  

इस संबंध में डीपीओ अरविंद कुमार का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि पैकेट महिला ने खोलकर रख दिया हो, जिससे छिपकली उसमें घुस गई हो। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें