फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजस्व टीम की जांच के बाद होगा समाधान

Sun, 08 Dec 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बेबर के बहरामऊ में महिला की जमीन की नापजोक करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम।
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। किशनी तहसील में शनिवार को तहसील दिवस के दौरान डीएम के सामने आत्महत्या की धमकी देकर बखेड़ा करने वाली मां-बेटी के गांव बहरामऊ के में रविवार को राजस्व विभाग की टीम पहुंची। टीम ने जांच पड़ताल के बाद विवादित जमीन की नापजोख की। इधर डीएम ने एक वीडियो बयान जारी किया। इसमें कहा, मां-बेटी को शांतिभंग में पाबंद किए जाने के बाद मुचलके पर रिहा किया गया था। मगर, किसी ने उन्हें जेल भेजे जाने की अफवाह उड़ा दी, जो कि गलत है।
विज्ञापन


बहरामऊ की राधा देवी और उनकी बेटी दिव्या ने जमीन पर कब्जा न छोड़ने की शिकायत की थी। राधा देवी ने बताया कि वर्ष 2008 में गांव के ही नामजद आरोपियों ने उसकी डेढ़ बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। 2018 में विवादित जमीन पर दीवार बनाने के दौरान उसने दीवार को पीड़िता का रकबा पूरा कर बनाने की बात कही, जिस पर विवाद हो गया। तभी से अलग-अलग कार्यालयों में शिकायत कर रही थी। बीते सोमवार को उपमुख्यमंत्री को मामले में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था।
शनिवार को किशनी तहसील में भी इसी मामले की शिकायत लेकर कब्जा छुड़वाने की मांग करने के दौरान पूरा वाकया हुआ। मौके पर जांच करने के लिए नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार, लेखपाल असित यादव व साबिर हुसैन की टीम और टोडरपुर चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें