फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी, काफिला और नारेबाजी: खुली गाड़ी में सिपाही का रोड शो! सोशल मीडिया पर छाया  'वीआईपी स्वागत'

Fri, 29 May 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे एक सिपाही का फूल-मालाओं और वाहनों के काफिले के साथ स्वागत किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में खुली गाड़ी, नारेबाजी और लंबा काफिला दिखाई दे रहा है, जिससे पुलिस नियमों और सोशल मीडिया आचार संहिता को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
फोटो।फतेहाबाद में सिपाही का वर्दी में निकलता काफिला स्रोत वीडियो ग्रेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कस्बा फतेहाबाद में बृहस्पतिवार को ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे एक सिपाही का काफिले के साथ स्वागत समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।कस्बा फतेहाबाद के अवंतीबाई चौराहे पर सिपाही का स्वागत किया गया। वायरल वीडियो में सिपाही फूल-मालाओं से लदा हुआ खुली गाड़ी में दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पीछे कई वाहनों का काफिला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि संबंधित सिपाही अजय वर्मा फिरोजाबाद जिले के मिश्रियापुरा गांव का रहने वाला है। हाल में ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटा था। वायरल वीडियो में अवंतीबाई चौराहे से फिरोजाबाद रोड तक वाहनों का काफिला और नारेबाजी भी दिखाई दे रही है। उल्लेखनीय है कि डीजीपी स्तर से पहले ही पुलिसकर्मियों के वर्दी में रील और सोशल मीडिया वीडियो बनाने को लेकर नाराजगी जताई जा चुकी है। अब देखने वाली बात होगी कि वायरल वीडियो के मामले में पुलिस अधिकारी क्या कदम उठाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें