फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 411 कर्मचारियों की सैलरी रुकेगी; FIR की तैयारी

Thu, 28 May 2026 08:12 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम ने जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 411 कर्मचारियों का वेतन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं ड्यूटी तक न लेने वाले करीब 350 कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
जनगणना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम प्रशासन ने जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्यूटी प्राप्त करने के बावजूद जनगणना कार्य में रुचि न लेने वाले 411 कर्मचारियों का वेतन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों के विभागाध्यक्षों को पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन

नगर जनगणना अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लगातार निर्देश और चेतावनी दिए जाने के बावजूद कई कर्मचारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से लगातार बैठकें आयोजित कर सुपरवाइजरों और प्रगणकों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन कुछ कर्मचारी कार्य नहीं कर रहे हैं। ऐसे 411 कर्मचारियों की सूची तैयार कर संबंधित विभागाध्यक्षों को वेतन रोकने के लिए पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर जनगणना अधिकारी ने बताया कि अभी भी लगभग साढ़े तीन सौ कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक अपनी ड्यूटी तक प्राप्त नहीं की है। इनके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों की भी लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें