उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन से गिरकर सेना के जवान की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के बमरौली अहीर गांव के पास की है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के तालुका भड़गांव बाड़े जलगांव निवासी महाजन समाधान सखाराम (30) छुट्टी पर घर गए थे। छुट्टी खत्म होने के बाद ड्यूटी जम्मू कश्मीर 40 आरआर यूनिट डोगरा रेजिमेंट जा रहे थे। वह महाराष्ट्र से झेलम एक्सप्रेस में सवार होकर जम्मू कश्मीर जा रहे थे।
बमरौली अहीर गांव के नजदीक वह ट्रेन से गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के भेजा। साथ ही परिजन को खबर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास मिले आई कार्ड से सैनिक की पहचान हुई। साथ ही एक बैग, आधार कार्ड और जरूरी सामान मिला है।