फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नौकरी के लिए बेच दिए पत्नी के जेवर, सच सामने आया तो छूट गए पसीने; दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 30 Oct 2023 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

नौकरी के लिए पत्नी के जेवर बेचकर रकम जुटाई गई। उम्मीद थी कि नौकरी लगे जाएगी तो जेवर दोबारा बनवा देगा। लेकिन ऐसा धोखा मिलेगा कभी सोचा भी नहीं था।
 
विज्ञापन
जेवर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में जलकल विभाग में नौकरी लगावाने के नाम पर एक युवक से 6.50 लाख रुपये ठग लिए। बदले में फर्जी नियुक्ती पत्र थमा दिया। पीड़ित ने अपनी पत्नी के जेवर बेचकर रुपयों का इंतजाम किया था। शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: शादी के 14 साल बाद भी सास समझती है नई दुल्हन, करती है ऐसी जिद; बहू का दुखड़ा सुन चकरा जाएंगे


ये है मामला 
शिवनगर शाहगंज निवासी अरशद राईन ने पुलिस को बताया कि मोहनपुरा निवासी संतोष कुमार दुबे को वह पहले से जानता था। एक दिन कहा कि उसने अपने बेटे की जलकल विभाग में नौकरी लगवा दी है। अगर तुम करना चाहो तो बता देना। इसके लिए 6.50 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद जलकल विभाग में तैनात वरिष्ठ लिपिक हर्षित शर्मा से मिलवाया। उन दोनों ने मिलकर नौकरी का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मीट एट आगरा: 2000 करोड़ रुपये के फुटवियर कारोबार की नींव, 200 से अधिक स्टॉल पर 12 हजार विजिटर्स पहुंचे


नौकरी के लिए दिए थे पांच लाख रुपये
इसके बदले पहले मई 2022 में पांच लाख रुपये ले लिए। 14 मई 2022 को नियुक्ती पत्र दिया। 15 दिन बाद 1.50 लाख रुपये और ले लिए। जब वह ड्यूटी ज्वाइन करने जलकल विभाग के कार्यालय गए तब पता चला कि नियुक्ती पत्र फर्जी है। शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  यूपी: ईरान में काटी तीन साल की सजा, भारत में आकर मिली थी आजादी; जानें क्या था मामला



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें