इरादतनगर। थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में मिट्टी खनन माफियाओं के दुस्साहस का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किसान की जमीन पर उसी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर खनन की अनुमति (परमिशन) ले ली गई। पीड़ित किसान जब अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा, तो उसे वहां से बैरंग लौटा दिया गया, जिससे अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने बताया कि ग्राम मुबारिकपुर में मेरे खेत में से श्याम सिंह पुत्र जीवन लाल निवासी ग्राम बिसेरा तहसील खेरागढ़ ने फर्जी तारिके से विनोद कमार के नाम से खनन की अनुमति ली, लेकिन विनोद कुमार का न तो आधार कार्ड लगाया न फोन नंबर। जिस आधार कार्ड पर अनुमति ली है, वह फर्जी है और मोबाइल नंबर भी फर्जी दिया गया है। पीड़ित किसान मामले में शिकायत करने थाने पहुंचा, लेकिन वहां से उसे वापस लौटा दिया गया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।