खेरागढ़। तहसील क्षेत्र के गांव तेहरा में हनुमान मंदिर के आसपास सफाई कराने एवं स्ट्रीट लाइटें लगवाए जाने की मांग करते हुए एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने बीडीओ सैंया को त्वरित समस्या निस्तारण के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण संतोष, लोकेंद्र, जोगेंद्र, चांद खां, खलील का कहना है कि गांव के पुराने मंदिर के आसपास खड़ंजा उखड़ गया है। महीनों से गंदगी फैली हुई है, जिससे मंदिर आने वाले लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के बच्चे भी इसी रस्ते से स्कूल जाते हैं। लिहाजा सफाई कराई जाए।