ट्रेन संख्या 05388 कासगंज-मथुरा 50 मिनट देरी से रवाना हुई। जबकि ट्रेन संख्या 05413 मथुरा-कासगंज मेला स्पेशल 32 मिनट देर से रवाना हुई। 05347 कासगंज-अगसौली रेल मार्ग पर 88 मिनट दूरी से रवाना हुई। वहीं रेलवे स्टेशन के यार्ड में पानी भर जाने के कारण सिग्नल व्यवस्था पर असर नजर आया। जिसे रेलकर्मियों ने दुरुस्त किया।
इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश होने के कारण बढ़ारीकलां और मामो अंडरपास पर रेलमार्ग की मिट्टी धसं गई थी, जिसे सही कराया गया है। ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला जा रहा है। पांच ट्रेनें प्रभावित हुईं, जो देरी से रवाना हुईं।