फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोका गया ट्रेनों का संचालन: रेलवे ट्रैक की मिट्टी खिसकी... डीएमयू फतेहाबाद से वापस लौटाई गई; देख लें रूट चार्ट

Thu, 19 Sep 2024 09:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

अस रूट पर भी ट्रेनों का संचालन रोका गया। रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी खिसक गई। इससे डीएमयू को फतेहाबाद से वापस लौटा दिया गया। आगे पढ़ें और देख लें रूट चार्ट...
विज्ञापन
Demu Train - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बारिश के कारण इटावा-भांडई रूट पर बाह से आगे रेलवे ट्रैक के नीचे पांच जगह मिट्टी खिसक गई। इससे इस रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। आगरा से इटावा जाने वाली डीएमयू फतेहाबाद में रोक दी गई। वहीं, प्रयागराज-बीकानेर ट्रेन का रूट बदल दिया गया। इसे टूंडला जंक्शन के रास्ते भेजा गया। रेल ट्रैक ठप होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


लगातार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक से मिट्टी के कटान के कारण आगरा कैंट से इटावा के बीच संचालित डीएमयू को फतेहाबाद में रोक दिया गया। यहां ट्रेन 5:32 पर फतेहाबाद स्टेशन पर पहुंची। यहां ट्रेन रोके जाने से यात्रियों को स्टेशन पर बारिश में परेशान होना पड़ा। वह बस मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचे। 

डीएमयू को फतेहाबाद रेलवे स्टेशन से आगरा के लिए वापस कर दिया गया। प्रयागराज से बीकानेर जाने वाली प्रयागराज बीकानेर ट्रेन को टूंडला होकर गुजारा गया। ट्रेन यात्री अमित कुमार ने बताया कि आगरा कैंट से उदी मोड़ जाने के लिए शाम 4 बजे डीएमयू ट्रेन में बैठे थे, पर फतेहाबाद पर ही उतार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें