फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एसओजी व सर्विलांस टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, एक लुटेरे के लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2022 07:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

थाना फरह क्षेत्र से एक ऑटो लूटा गया था। इन लुटेरों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद इन लुटेरों की घेराबंदी की गई।
विज्ञापन
सीओ धर्मेंद्र चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरह में शुक्रवार देर रात लूटे गए टेंपो को बरामद करने के लिए पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लुटेरे के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दो लुटेरे आगरा से टेंपो में सवारी बनकर 400 रुपये में फरह के दीनदयाल धाम की ओर ले आए। यहां पर मारपीट करते हुए चालक को टेंपो से उतारकर लूटकर भाग खड़े हुए। चालक अलीम ने सूचना टेंपो मालिक को दी। टेंपो मालिक मुबीन पुत्र अल्लादीन निवासी आजमपाड़ा, आगरा की तहरीर पर सुबह ही थाना फरह में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने एक संयुक्त टीम गठित करके खुलासे में लगा दी। एसओजी टीम प्रभारी धीरज गौतम, थाना फरह के एसएसआई सत्यवीर सिंह, दीनदयालधाम चौकी इंचार्ज निर्दोष सिंह सेंगर और सर्विलांस प्रभारी सोनू कुमार की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थीं। शनिवार की शाम को मुखबिर से सूचना मिली की परखम की ओर उसी टेंपो से लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने दीनदयालधाम स्थित गोशाला से आगे घेर लिया। दोनों ओर से फायरिंग हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश रनवीर पुत्र गोपाल निवासी बजेरा, कामां, भरतपुर की टांग में गोली लगी, जबकि उसके एक अन्य साथी गुड्डू उर्फ मेघ सिंह निवासी जैंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि रनवीर इस समय अपनी ससुराल जैंत में ही रह रहा था। घायल लुटेरे को दीनदयाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 16 घंटे में लूट का खुलासा कर दिया। 

50 हजार का इनामी भेजा गया जेल

नौहझील में मुठभेड़ में घायल हुए 50 हजार के इनामी मुकेश निषाद को शनिवार को जेल भेज दिया गया। इनामी शुक्रवार की देररात एसओजी और नौहझील पुलिस की मुठभेड़ में घायल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें