फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेढ़ करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज; फिर भी बेटी पैदा हुई तो की शर्मनाक हरकत

Tue, 04 Apr 2023 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति के खिलाफ कोर्ट में पहुंची महिला ने बताया कि बेटी के जन्म से ससुराल वाले खुश नहीं थे, जिसके बाद उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। वह बमुश्किल अमेरिका से अपने देश लौट सकी।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार न्यायालय में पहुंची महिला ने बताया कि पति अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। डेढ़ करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज है। सबकुछ हंसी खुशी से चल रहा था, लेकिन बेटी पैदा हुई तो ससुराल वाले ही नहीं, पति भी बदल गया। उसका ससुराल में उत्पीड़न किया जाने लगा, जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने पति को अवयस्क पुत्री के भरण पोषण के लिए प्रतिमाह एक लाख रुपये देने के आदेश किए हैं। पिता यह धनराशि याचिका प्रस्तुत करने के दिन नौ जनवरी 2018 से पुत्री के वयस्क होने तक प्रदान करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नर्स के जिस्म और भरोसे को दिए जख्म: सरकारी नौकरी का झांसा देकर की दोस्ती, फिर दुष्कर्म; यहीं न रुकी दरिंदगी

 

2006 में हुई थी शादी 

महिला ने अपनी अवयस्क पुत्री एवं स्वयं के भरण-पोषण के लिए परिवार न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया था। बताया कि उसकी शादी सात मई 2006 को मुंबई में हुई थी। विवाह के कुछ दिन बाद पति एवं अन्य ससुरालीजन उत्पीड़न करने लगे। पति अमेरिका में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक प्रतिष्ठित कंपनी में है। उनका करीब डेढ़ करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज है। पुत्री के जन्म से पति व उनके परिजन खुश नहीं हुए। वह काफी परेशानियों के बाद अमेरिका से भारत वापस आ सकीं।

ये भी पढ़ें - UP: गवाही से मुकर गया गवाह, वादी की हो गई मृत्यु; पत्नी की गला काटकर हत्या का आरोपी पति बरी
 
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश ने दिए ये आदेश

महिला ने अपने अधिवक्ताओं जयवीर सिंह एवं दुर्गेश सिंह के माध्यम से भरण-पोषण के लिए परिवार न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने महिला के पति को उसकी अवयस्क पुत्री के भरण-पोषण के लिए एक लाख रुपये प्रतिमाह दिलाने के आदेश किए।

ये भी पढ़ें - खौफनाक साजिश: पत्नी के झूठे प्यार को समझ नहीं सका पति, कोल्डड्रिंक पीते ही घुटने लगा दम; इस तरह बचा जिंदा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें