मृतका सैय्यदा समाना मंसूर हसनैन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दस किलोमीटर के पास रविवार दोपहर डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। हादसा बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ। हादसे में कार सवार मुंबई की साफ्टवेयर इंजीनियर युवती की मौत हो गई, जबकि चालक और एक अन्य युवती घायल हो गईं। मृतक युवती अपनी दो सहेलियों के साथ ताजमहल देखने आ रही थीं।