फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज करहल में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे समाज कल्याण मंत्री

Sun, 24 Nov 2024 10:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
असीम अरुण समाज कल्याण मंत्री
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल उप चुनाव के दौरान 20 नवंबर को कस्बे में ही अनुसूचित जाति की युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। परिजन ने भाजपा को वोट देने को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया था। आज समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण पीड़ित परिवार से मिलने करहल पहुंचेंगे।
विज्ञापन


20 नवंबर की सुबह 8 बजे से करहल सीट पर हुए उप चुनाव के लिए मतदान चल रहा था। इसी दौरान कस्बे की निवासी अनुसूचित जाति की युवती का शव बोरे में मिला था। परिजन ने चुनाव में भाजपा को वोट देने के विरोध में दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोप प्रशांत यादव व उसके साथी पर लगाए थे। मामले में प्रशांत और उसके साथी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब सोमवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण करहल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। वे पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन देंगे। इस दौरान जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। समाज कल्याण मंत्री दोपहर 12 बजे के करीब करहल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें