फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल का दौरा पड़ने से दो मरीजों ने तोड़ा दम

Sun, 24 Nov 2024 10:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी के साथ ही जिले में दिल के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी महिला सहित दो मरीजों ने दिल का दौरा पड़ने पर दम तोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। 18 मरीजों को सांस लेने में दिक्कत के चलते भर्ती कराया गया। पांच मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सर्दी बढ़ी है इसके साथ ही दिल का दौरा पड़ने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ चली है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दिल का दौरा पड़ने से पिछले 24 घंटे में आठ मरीज पहुंचे इनमें से पांच को रेफर किया गया जबकि दो की मौत हो गई। औंछा थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी सुषमा देवी (60) पत्नी रामअवतार को शनिवार की शाम अचानक दौरा पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में मोहल्ला छपट्टी निवासी मुनेश चंद्र (70) को शनिवार की शाम अचानक सीने में दर्द के साथ उल्टी आई। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें