फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान बनाने को संगठन की मजबूती जरूरी

विज्ञापन
अमन इंटरनेशनल में महाराजा तेज सिंह की शोभा यात्रा के बाद आयोजित गोष्ठी में मौजूद अतिथि - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जो समाज संगठित नहीं होता वह विकास की दौड़ में पिछड़ जाता है। युवाओं को अपने समाज के इतिहास की जानाकरी होनी चाहिए। क्षत्रिय समाज का इतिहास हमेशा से गौरवशाली रहा है। आजादी से लेकर देश में हुए हर आंदोलन में क्षत्रिय समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह बातें मंगलवार को पूर्व सांसद संतोष भारती ने कहीं।
विज्ञापन

महाराजा तेजसिंह जूदेव की शोभायात्रा के समापन पर अमन इंटर नेशनल स्कूल में हुई सभा में पूर्व सांसद ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि युवाओं को समाज के इतिहास की जानकारी दी जाए। समाज किसी एक का पिछलग्गू बनकर नहीं, बल्कि अपने हित की बात करने वाले का साथ दे।
कवि गौरव चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा से आन बान शान का प्रतीक रहा है। समाज के पुरोधाओं के गौरवशाली इतिहास का आज अनुसरण करने की जरूरत है। क्षत्रिय कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने कहा कि जिंदा कौमें इंतजार नहीं करती हैं। समाज के युवाओं को अपना हक पाने के लिए आगे आना चाहिए। मैनपुरी नगरी पर शासन करने वाले राजाओं का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसको नकारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

संयोजक प्रदीप चौहान ने कहा कि युवाओं को आज के दिन संकल्प लेना चाहिए कि बुराइयों से दूर रहकर समाज को अच्छाइयों की ओर ले जाने का काम करें। समाज के बुजुर्गों का आदर करें। इस मौके पर योगेंद्र सिंह चौहान, अरङ्क्षवद तेामर, सुमन चौहान, मनोरमा सिंह, शिववीर भदौरिया, केके सिंह चौहान, सुनील भदौरिया, बंटी चौहान, सौरभ चौहान मौजूद रहे। संचालन देवेंद्र सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी बच्चों और वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें