पुलिस देर रात से ही अपनी पिस्टल बरामद करने की हर संभव कोशिश में लगी हुई थी। उसने गुदाऊँ की ठार से शातिर लुटेरे देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दरोगा की पिस्टल बरामद कर ली है। फरार दोनों साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। इन दोनों पर भी लूट के कई मामले दर्ज है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया देवेंद्र शातिर लुटेरा है । नगला भाऊ में चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी से इसका विवाद हुआ था। विवाद के दौरान ही तीनों लुटेरे चौकी प्रभारी से पिस्टल छीन कर भाग गए थे।।
इस घटना से पुलिस की बड़ी किरकिरी हो रही है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले को दबाने में जुटी हुई है। इसे लेकर कोई भी चर्चा को तैयार नहीं है। मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी सिटी को खुलकर बयान देना पड़ा।