फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिशु बाल गृह में निकला सांप, वन विभाग ने पकड़ा

Wed, 25 Mar 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राजकीय शिशु बाल गृह पंचकुइयां में मंगलवार को सांप निकल आया। इसे सिक्योरिटी गार्ड ने आवासों की तरफ घुसने से रोका। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। उन्होंने रेस्क्यू कर उसे कीठम सूर सरोवर में छोड़ दिया।
विज्ञापन

बाल गृह अधीक्षक बेटा सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे मुख्य गेट के पास गार्ड ने सांप को अंदर जाते देखा। वह कमरों की ओर जा रहा था। गार्ड ने उसे डंडे से रोक दिया। सांप परिसर में लगे पेड़ों के गमलों जा छुपा। वन विभाग की रेस्क्यू टीम के पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के आरओ राजेश्वर यादव ने बताया कि विभाग में करीब 1:30 बजे सूचना मिली थी। उस पर वन रक्षक, वन दरोगा के साथ तीन लोगों की टीम मौके पर गई। उन्होंने सांप का रेस्क्यू किया। वह सामान्य प्रवृत्ति का सांप था। जिसे इंडियन रैट स्नेक के नाम से जानते हैं। टीम ने उसे सकुशल कीठम छोड़ आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें