फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा दिल का बेहतरीन इलाज, कैथ लैब का शुभारंभ...एंजियोग्राफी और होगी एंजियोप्लास्टी

Mon, 27 Jan 2025 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

SN Medical College: एसएन मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का शुभारंभ हो गया है। अब यहां एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर समेत दिल से संबंधी अन्य बीमारियों के इलाज की बेहतरीन सुविधा अब मरीजों को मिल सकेगी।

 
विज्ञापन
कैथ लैब का शुभारंभ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  एसएन मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का शुभारंभ हुआ। 200 करोड़ रुपये से बनी सुपर स्पेशलिटी सेंटर की पांचवीं मंजिल पर कैथ लैब बनी है। अब यहां पर एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर समेत हृदय के अन्य रोगों का इलाज और सर्जरी की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर योगेंद्र उपाध्याय ने उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एंजियोग्राफी में करीब 6000 रूपये और एंजियोप्लास्टी में 70 से 85 हजार रूपये तक का खर्चा आएगा।


कैथ लैब के शुभारंभ से अब हृदय रोग की ओपीडी रोजाना होगी। पहले मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होती थी। औसतन रोजाना 50 से 60 मरीज़ हृदय संबंधी बीमारी के आते हैं। इसमें 8 से 10 मरीजों को एंजियोग्राफी एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर की जरूरत होती है। अब यह सुविधा एसएन मेडिकल कॉलेज में मिल सकेगी, जिससे मरीजों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें