फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: स्कॉर्पियो चोरी करने के लिए थार से आए चोर...सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 27 Jan 2025 12:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो कार को चोरी करने के लिए चोर थार गाड़ी से आए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
कार चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा से घर के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो चोरी गई। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। थार गाड़ी से आए चोरों ने गाड़ी का लॉक तोड़ा और चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन



 गाड़ी मालिक सुभाष ठाकुर (बेरा वाले) ने स्कॉर्पियो को घर के सामने खड़ी कर रात को घर में सोने चले गए। सुबह उठकर घर के बाहर देखा तो उनकी गाड़ी गायब थी। आसपास के इलाके में गाड़ी की खोजबीन करने के बाद जब गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने गाड़ी चोरी होने की सूचना थाना जैत पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी खंगाले गए, तो उसमें साफ-साफ दिखाई दिया कि चोर थार गाड़ी से आए थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 


वहीं इस घटना ने एक बार फिर से क्षेत्र में गाड़ी चोरी की बढ़ती घटनाओं को उजागर किया है। जैत थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। जिससे इलाके में रहने लोगों में भय का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि पुलिस रात के वक्त ठीक से गस्त नहीं करती है। आरोप लगाया कि पुलिस रात में वाहनों से अवैध वसूली में व्यस्त रहती है, इसी का फायदा उठाकर चोर आसानी से बचकर निकल जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें