फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी एसएन की चिकित्सक संक्रमित

Thu, 01 Apr 2021 11:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निधि गुप्ता (56) कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद संक्रमित हो गई हैं। एक महीने पहले ही इन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई थी। आगरा में यह पहला मामला है। इससे पहले डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद संक्रमित हो चुके हैं। 
विज्ञापन


एसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि स्त्री रोग विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निधि गुप्ता ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज एक महीने पहले लगवाई थी। इनको बुखार आने पर 29 मार्च को नमूना दिया था। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है, लेकिन इनकी हालत ठीक है और होम आइसोलेशन में इलाज करा रही हैं। इसकी जानकारी प्रमुख सचिव को भी दी गई है। अभी तक की स्टडी में पाया गया है कि टीका लगवाने के बाद भले ही संक्रमित हो जाएं, लेकिन उसमें वायरस ज्यादा प्रभावी नहीं होता है और खतरे की आशंका नहीं होती है। 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह स्थगित करने के लिए राजभवन भेजा पत्र
विज्ञापन

वायरस के हैवी लोड से संक्रमण की आशंका
एसएन कॉलेज की माइक्रोबायलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि वैक्सीन लगने के बाद संक्रमण होने की वजह वायरस के हैवी लोड और नए स्ट्रेन भी हो सकता है। लेकिन घबराने की बात नहीं, टीका लगने के बाद शरीर में एंटीबॉडी वायरस को ज्यादा प्रभावी नहीं होने देती और गंभीरता भी कम होती है। टीके के बाद भी मास्क, सामाजिक दूरी का पालन करते रहने चाहिए।
विज्ञापन


बालक समेत कोरोना वायरस के 15 मरीज मिले
बुधवार को कोरोना वायरस के 15 मरीज मिले हैं। इसमें 100 फुटा दयालबाग निवासी 13 साल का बालक भी शामिल है। पुष्पांजलि एक्सटेंशन में एक ही परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही आवास विकास कॉलोनी, बाग फरजाना, फ्रेंड्स कॉलोनी अमर विहार, गणपति किंग्स सिकंदरा, किदवई पार्क, मंडी शहीद खां, नई आबादी बसई खुर्द, उत्तर विजय नगर कॉलोनी, पुष्पांजलि एक्सटेंशन, सदर बाजार और सूर्य नगर सिविल लाइन कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें