फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: लगातार खांसी, सीने में दर्द और थकान, इन लक्षणों को अनदेखा न करें, इस घातक बीमारी के हैं संकेत

Wed, 11 Mar 2026 12:52 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग के अध्ययन में सामने आया है कि धूम्रपान के कारण युवाओं में भी फेफड़ों के कैंसर के लक्षण मिल रहे हैं। बीड़ी, सिगरेट और हुक्का के सेवन से मुंह-गले और फेफड़ों के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
थकान - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 धूम्रपान करना युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग में हुए अध्ययन में युवाओं में भी फेफड़ों के कैंसर के लक्षण पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 

कैंसर रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि कि बीते साल ओपीडी में कैंसर के 1911 मरीज आए। इसमें सबसे ज्यादा मुंह-गले के 755 मरीज थे। फेफड़ों के कैंसर से ग्रसित मरीजों की संख्या 82 थी। ये बीड़ी, सिगरेट और हुक्का के आदी थे। इनमें सबसे ज्यादा 60 से अधिक उम्र के 80 फीसदी और 40 से 60 आयु वर्ग के 20 फीसदी मरीज थे। बीड़ी-सिगरेट में 70 तरह के कैंसर कारक तत्व होते हैं।

 

ये हैं लक्षण
- लगातार खांसी रहना, पुरानी खांसी में बदलाव।
- खांसते समय बलगम के साथ खून आना।
- सांस लेने में परेशानी, सांस फूलना, घरघराहट महसूस होना।
- सीने में लगातार दर्द रहना, खांसने-हंसने पर दर्द बढ़ना।
- आवाज में बदलाव, आवाज कम होना, भारी होना।
- थकान रहना, वजन और भूख कम होना।
- बिना किसी कारण के वजन अचानक कम हो जाना।

 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- बीडी-सिगरेट हुक्का समेत सभी व्यसनों से दूर रहें।
- फल, सलाद और पौष्टिक भोजन करें।
- लक्षण प्रतीत होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाकर के जांच कराएं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें