फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदौली टोल विवाद: आलू किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस लो वरना 'जेल भरो आंदोलन', सपा की चेतावनी; जानें पूरा मामला

Wed, 11 Mar 2026 10:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खंदौली टोल प्लाजा विवाद में किसानों पर दर्ज प्राथमिकी को लेकर सपा नेताओं ने तीन दिन में मुकदमा वापस लेने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर जेल भरो आंदोलन और बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
 
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कुबेरपुर खंदौली टोल प्लाजा पर आलू किसानों के विवाद के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी ने किसानों पर दर्ज प्राथमिकी वापस न लेने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है। सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल ने मंगलवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


बैठक में पुलिस आयुक्त से तीन दिन में दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग की गई। मांग न मानने पर खंदौली टोल प्लाजा पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। साथ ही टोल चौकी प्रभारी दरोगा को तत्काल निलंबित करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि दरोगा ने किसानों की रोजी-रोटी कुचली है। आलू किसानों का मुद्दा सड़क से संसद तक पहुंच गया है। मंगलवार को सपा सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन कर किसानों की समस्या उठाई।

 

सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर किसानों पर अत्याचार का आरोप लगाया। सिस्टम सुधार संगठन के अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर ने किसानों के लिए एमएसपी लागू करने की मांग की। इस दौरान वीरेंद्र सिंह चौहान, नितिन कोहली, राजपाल बाबा, मनोज शर्मा, सोमवीर यादव, अमित चौधरी, जेपी यादव और अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

 

टोल प्लाजा पर बहस से शुरू हुआ विवाद
सोमवार को सपा नेता राकेश बघेल ने आलू किसानों की समस्याओं को लेकर खंदौली टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनकी वहां तैनात चौकी प्रभारी दरोगा से तीखी बहस हो गई थी। इसके बाद मामला और गरमा गया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम एत्मादपुर सुमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा था।

 
विज्ञापन

चार आरोपियों को मिली जमानत
मंगलवार दोपहर एसीपी न्यायालय एत्मादपुर से सपा नेता राकेश बघेल समेत 11 नामजद आरोपियों में से चार अन्य युवकों को जमानत मिल गई। इनमें गोपाल शर्मा, ध्रुव शर्मा, अंशुल शर्मा और रोहित कश्यप शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें