ओपीडी परिसर में पानी भरने से हुई परेशानी
ओपीडी के रिशेप्सन हॉल के बाहर बरसात का पानी भरने से मरीजों को दिक्कत हुई। पर्चा बनवाने के लिए इसी रास्ते से जाना होता है। ईंटें रख दी गई हैं, जिस पर चलकर ही काउंटर तक पहुंच रहे हैं।
मरीजों की पीड़ा, केवल दो दवाएं मिलीं
खुजली और एलर्जी हो गई है। डॉक्टर साहब ने पांच दवाएं लिखीं, काउंटर से दो ही दवाएं मिलीं। तीन बाजार से खरीदने को कहा। -
जोत कुमार, बेलनगंज
वार्ड ब्वॉय नहीं है
पेट में पानी भर गया। मेरे साथ कोई परिजन नहीं आ पाया। चल नहीं पा रही हूं लेकिन डॉक्टर तक लेकर जाने के लिए वार्ड ब्वॉय नहीं है।
-चंदा देवी, पनवारी
धक्का-मुक्की हुई
पर्चा बनवाने के बाद घंटे भर तक लाइन में लगा रहा, फिर जाकर डॉक्टरों को दिखाया। गार्ड की कमी से धक्का-मुक्की भी झेलनी पड़ी।
-लक्ष्मीनारायण, हाथरस
महंगी दवाएं खरीदीं
डॉक्टर साहब को दिखाने के बाद चर्म रोग की दवा लेने आया था। पांच में से तीन बाजार से खरीदीं, जो सस्ती थी वे काउंटर से मिलीं।
-गोपाल बाबू, जीवनीमंडी
आगरा: ऑक्सीजन प्लांट में क्यों हो रही देरी, 15 दिन में पूरा करें, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने दिए निर्देश