फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी के इस शहर में एक हजार करोड़ से बनेगा मिनी एम्स... खाका तैयार, गंभीर रोगों का मिलेगा उपचार

Thu, 05 Sep 2024 11:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मास्टर प्लान बनाकर भेज दिया है। निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेडी लायल के लिए तोता के ताल स्थित एसएन की भूमि पर नया भवन बनेगा।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज का मिनी एम्स के लिए अंतिम खाका तैयार हो गया है। इंटीग्रेटेड योजना के तहत 12 ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें दो से तीन साल का वक्त लगेगा। इससे मरीजों को कैंसर, किडनी, हृदय, लिवर समेत अन्य गंभीर रोगों का उपचार और ऑपरेशन की सुविधा यहीं मिलेगी।

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन और लेडी लॉयल परिसर को मिलाकर करीब 50 एकड़ जमीन में अस्पताल परिसर होगा। इसमें 12 ब्लॉक बनेंगे, जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, ऑपरेशन और विभागीय कार्य होंगे। 

इसमें एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्पिटल ब्लॉक, इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर, ओपीडी, कैंसर ब्लॉक, टीबी एंड चेस्ट ब्लॉक, एमसीएच ब्लॉक, मोर्चुरी, हॉस्टल, पीडियाट्रिक समेत 12 ब्लॉक बनेंगे। पहले ब्लॉक में ट्रामा सेंटर, टीबी एंड चेस्ट ब्लॉक, हॉस्टल और कैंसर ब्लॉक बनेगा। इसकी लागत करीब 500 करोड़ रुपये है। 
 
विज्ञापन

बाकी के दूसरे चरण में बनेगा। लेडी लॉयल को यहां से शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए एसएन की तोता के ताल स्थित 5 एकड़ जमीन प्रस्तावित है। इंटीग्रेटेड प्लान पूरा होने पर एसएन में एम्स सरीखी चिकित्सकीय सुविधाएं मिलने लगेंगी। मरीजों को गंभीर रोगों के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें