जितेंद्र की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की सुबह खेत में युवक की लाश मिली। ग्रामीणों ने देखा तो गांव में सूचना दी। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
घटना सदर थाना क्षेत्र के रोहता इलाके की है। यहां सुबह खेत में एक लाश पड़ी मिली। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला बेरी साला निवासी जितेंद्र के रुप में हुई। खेत मालिक हरिओम ने पुलिस को इसकी सूचना दी।