एसएन मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन नई इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर की डिजाइन में बदलाव कर 50 बेड का अलग डिजास्टर एरिया बनाया जाएगा। 250 बेड की इस इमारत में 50 बेड का आईसीयू, चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और जांच-इलाज की आधुनिक सुविधाएं भी होंगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर की डिजाइन में बदलाव किया है। इसमें डिजास्टर एरिया भी बनेगा। 50 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था होगी। बड़ा हादसा होने पर आपात स्थिति में इसका इस्तेमाल होगा। ये इमारत अगले साल जून में तैयार हो जाएगी और दिसंबर तक चिकित्सकीय सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इंटीग्रेटेड प्लान के तहत नई इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर बन रहा है। ये जी+8 भवन है। इसमें कुल 250 बेड की क्षमता होगी। इसमें बाल रोग, हड्डी रोग, मेडिसिन विभाग और सर्जरी विभाग होंगे, जिसमें 50-50 बेड के वार्ड होंगे। सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी। इसके अलावा किसी आपदा में घायल-मरीज आने की दशा में इनके इलाज के लिए भी विशेष सुविधा होगी। इसके लिए 50 बेड की क्षमता का डिजास्टर एरिया भी बनाया जा रहा है। इसमें जरूरी चिकित्सकीय सेवाएं की जाएंगी। इसका सामान्य दिनों के लिए उपयोग नहीं किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी इमरजेंसी में 80 बेड हैं। इसकी इमारत करीब 40 साल पुरानी है। इंटीग्रेटेड प्लान के तहत नई इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर बन रहा है। इसमें पहली बार डिजास्टर एरिया भी बन रहा है। इससे किसी आपदा में मरीजों की संख्या बढ़ने पर अन्य वार्ड के मरीजों को प्रभावित किए बिना ही इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
50 बेड की क्षमता का आईसीयू होगा
नई इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर एडवांस बनेगा। इसमें पैथोलॉजी विभाग, रेडियो डायग्नोस्टिक विभाग भी अटैच होगा। इससे जांच के लिए मरीजों को दूसरे विभाग नहीं जाना पड़ेगा। 50 बेड की क्षमता का आईसीयू होगा, जिसमें वेंटिलेटर समेत अन्य जीवनरक्षक उपकरण भी होंगे। चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी होंगे, जिसमें ऑपरेशन हो सकेंगे। घायल-मरीजों को एक ही भवन में जांच, इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी, जिससे मरीजों को दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।