फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज में एमडी और एमएस की 21 सीटें बढ़ीं, अब पीजी की सीटों संख्या 148 हुई

Thu, 08 Sep 2022 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में परास्नातक (पीजी) की कुल सीटें 148 हो गईं हैं। सर्वाधिक 14 सीटें एमडी एनेस्थीसिया में हैं। इस सत्र में बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सत्र 2022-23 के लिए एमडी और एमएस की 21 सीटें बढ़ गई हैं। 14 सीटें पहले बढ़ीं थीं, उसके बाद एमडी एनेस्थीसिया की सात सीटें और बढ़ गईं। अब मेडिकल कॉलेज में परास्नातक (पीजी) की कुल सीटें 148 हो गईं हैं। बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इससे मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की संख्या बढ़ जाएगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में सत्र 2021-22 में एमडी और एमएस की 24 सीटें बढ़ी थीं। इसके बाद पीजी की कुल सीटों की संख्या 127 हो गई थी। सत्र 2022-23 के लिए एसएन मेडिकल कालेज प्रशासन ने 21 सीटें बढ़ाने के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज का का निरीक्षण किया। प्रस्तावित सीटों के लिए मानकों को देखा गया। इसके बाद प्रस्तावित सभी सीटों को मंजूरी दे दी गई।

पहली बार एमडी माइक्रोबॉयोलॉजी की पढ़ाई

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एमडी माइक्रोबॉयोलॉजी की पढ़ाई पहली बार कराई जाएगी। इसमें मेडिकल कॉलेज को तीन सीटें मिल गई हैं। कॉलेज को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, एनएमसी की ओर से 21 सीटें बढ़ाए जाने के बाद पीजी की सीटों संख्या 148 हो गई है। अब सर्वाधिक 14 सीटें एमडी एनेस्थीसिया में हैं। 

विज्ञापन

पीजी के पाठ्यक्रमों में सीटों की स्थिति 

 
पाठ्यक्रम   पहले अब 
एमडी एनेस्थीसिया 07 14
एमडी एपीएम  03   07
एमडी फोरेंसिक  01 03
एमडी माइक्रोबायोलॉजी 00 03
एमडी रेडियोथेरेपी 03 05
एमडी टीबी एंड चेस्ट 03  04
एमएस आप्थोमोलॉजी 06 08

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें