पदक लाना मकसद
हर्षिता ने कहा कि मेरा लक्ष्य नेपाल में होने वाली माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक लेकर लौटना है।
गले में डाल देती है पदक
हर्षिता के पिता पंकज गुप्ता का कहना है कि मैंने कभी बेटी को खेलने से नहीं रोका। मुझे अच्छा लगता है जब वो मेरे गले में पदक लाकर पहना देती है।
किक में है ताकत
कोच पंकज शर्मा का कहना है कि हर्षिता में गजब की फुर्ती है। साथ ही किक मारने की क्षमता काफी ताकत भरी है। यही हर्षिता के खेल की ताकत भी है।
ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्षिता की उपलब्धियां
- 2013 में मून ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
- 2016 में स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2017 में जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2018 व 2019 में जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक।
- 2022 में नोएडा ओपन नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया।
- 2022 में आगरा ताज ओपन नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।