फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल और एसएन में अब सामान्य रोगियों का उपचार नहीं, ट्रॉमा-इमरजेंसी की सुविधाएं जारी

Mon, 20 Apr 2020 10:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

संक्रमण की आशंका पर 200 लोगों के नमूने लिए
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज (सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज) और जिला अस्पताल में अब सामान्य रोगियों का उपचार नहीं होगा। यहां के सामान्य रोगियों को निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सहयोग से अस्पताल तय कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


एसएन और जिला अस्पताल में कोरोना रोगी भर्ती हैं। जिला अस्पताल में आइसोलेशन और सैंपलिंग होती है। ऐसे में ये दोनों भी हॉटस्पॉट हैं। एसएन में इमरजेंसी और ट्रॉमा सुविधाएं मिलती रहेंगी।

संक्रमण की आशंका पर 200 लोगों के नमूने लिए
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की आशंका पर रविवार को 200 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वाय और दवा विक्रेता के कर्मचारी के संपर्क में आए स्टाफ और परिजन भी शामिल हैं। शनिवार को मिले 45 संक्रमित मरीजों के परिजनों के भी नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम इन लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। सभी की केस हिस्ट्री तैयार करने के बाद स्क्रीनिंग की गई। डीएम प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि सभी को क्वारंटीन में रखा गया है। नमूनों की जांच कराई जा रही है।\

संक्रमित महिला मरीज की हुई डायलिसिस
एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला मरीज की एसएन में ही डायलिसिस की गई है। डायलिसिस यूनिट में रविवार दोपहर को चिकित्सकों ने डायिलिस कराई। यह मरीज शहीद नगर क्षेत्र की रहने वाली है, जिसकी दिल्ली गेट स्थित ब्लड बैंक में डायलिसिस हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें