Medical Student Suicide In Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। परिजनों ने एक युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Agra Crime News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन टेक्निकल का कोर्स कर रही कौशांबी की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने शोहदे से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पिता का कहना है कि बेटी लोहामंडी स्थित किराए के मकान में रहती थी। वह रोजाना उन्हें बता रही थी कि एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा है। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इससे वह तनाव में आ गई।
बदनामी के डर की वजह से उन्होंने कहीं कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई। दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के पास युवक का मोबाइल नंबर है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।