फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसएन हॉस्पिटल के जूनियर असिस्टेंट को कोर्ट से मिली राहत

Sat, 20 Dec 2025 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन हॉस्पिटल के नेत्र विभाग में कार्यरत जूनियर असिस्टेंट ने शिवानी सहित सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थना प्रस्तुत किया था। सीजेएम कोर्ट ने 5 फरवरी को प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। पीड़िता ने सत्र न्यायालय में रिवीजन किया। एडीजे-14 ज्योत्सना सिंह ने अधीनस्थ न्यायालय का आदेश निरस्त कर फिर से सुनवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


थाना सिकंदरा क्षेत्र के ईश्वर नगर निवासी रितिका कनोजिया ने अधिवक्ता के माध्यम से लखनऊ निवासी शिवानी सिंह, उनके पिता विनोद कुमार सिंह, भाई मयंक सिंह और राहुल कुमार सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। बताया था कि सोशल मीडिया पर उनकी शिवानी सिंह से पहचान हुई थी। कुछ दिनों बाद जान पहचान दोस्ती में बदल गई।
शिवानी सिंह ने राहुल कुमार सिंह से मुलाकात कराई। राहुल कुमार सिंह ने स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने पर मुनाफे का लालच दिया। 18 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। 27 जनवरी 2024 को शिवानी सिंह ने जमीन खरीदने के नाम पर 12 लाख रुपये लिए थे। एक महीने बाद वापस लौटाने का वादा किया था। तगादा करने पर 27 अक्तूबर 2024 को घर पर आकर गालीगलौज की। जातिसूचक शब्द भी बोले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें