फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार में गांजा की तस्करी: नुनिहाई इलाके में पकड़े चार तस्कर, इन क्षेत्रों में करते थे सप्लाई

Wed, 15 Feb 2023 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एत्माद्दौला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नुनिहाई इलाके में तस्करों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि ये तस्कर आगरा सहित आसपास के जिलों में गांजे की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
पुुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला पुलिस ने मंगलवार को होंडा सिटी कार में चार लोगों को पकड़ा। उनसे 12 लाख रुपये कीमत का 185 किलोग्राम गांजा बरामद किया। वह आगरा सहित आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार को नुनिहाई में एक होंडा सिटी कार में सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें फिरोजाबाद के टीकरी निवासी शिव कुमार पौनिया उर्फ भूरा, बल्केश्वर निवासी मुदिर बंसल, बरहन के सिहोरगढ़ निवासी सत्यवीर सिंह और फिरोजाबाद के सावले प्रसाद रोड निवासी पुष्पेंद्र सिंह हैं।

कार की तलाशी में गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सचिन, आशीष पौनिया, भूपेंद्र उर्फ भानू, जग्गा और नितिन चौधरी के साथ टीम बनाकर गांजा की तस्करी करते हैं। ओडिशा के जग्गा से सस्ते दाम में गांजा खरीदते हैं। इसके बाद भूपेंद्र की गाड़ी से लेकर आते हैं। होंडा सिटी कार आशीष की है। इस बार उसकी गाड़ी से ही गांजा लेकर आ रहे थे। उनसे 12 लाख रुपये का 185 किलोग्राम गांजा, चार मोबाइल, एक कार और 1182 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन


पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों ने जो नाम बताए हैं, उनको भी मुकदमे में शामिल किया गया है। तस्कर आगरा सहित आसपास के जिलों में गांजा की बिक्री करते हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। शिव कुमार पर पांच और सत्यवीर पर पूर्व से छह मुकदमे दर्ज हैं।

सप्लाई चेन को तोड़ेगी पुलिस

डीसीपी सिटी का कहना है कि पुलिस के पास ओडिशा के विक्रेता से लेकर लेकर आने वाले लोगों के नाम मिले हैं। इन सबके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। खातों में भी लेन-देन हुआ है। इस सबकी जानकारी जुटाई गई है। कुछ को नामजद किया गया है, कुछ के नाम पता चले हैं। इन सब पर कार्रवाई की जाएगी। सप्लाई चेन को तोड़ा जाएगा। कई बार गांजा लेकर आ चुके हैं। कार का प्रयोग इसलिए करते हैंं, जिससे पुलिस नहीं पकड़ सके।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें