आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पैलखू गांव में गोवंशों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। घटनास्थल पर प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
गोवंशों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि इस घटना की सूचना और ये तस्वीरें मुख्यमंत्री योगी तक पहुंचा दो। रात में रस्सी से बांधकर गोवंश को श्मशान में फेंक गए हैं। नुकीले हथियारों से गोवंशों पर प्रहार कर घायल किया गया है। अधिकारियों को सूचना दी है लेकिन कोई नहीं आया है।