फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस चौकी पर रखी बोरी को हिलाते ही उठने लगा धुआं, दहशत में बाहर भागे पुलिसकर्मी; जानें क्या हुआ

Thu, 08 Oct 2026 12:20 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दयालबाग पुलिस चौकी में बुधवार शाम अचानक धुआं निकलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और सभी बाहर निकल आए। पुलिस के अनुसार बोरी में रखे गंधक और पोटाश के आपस में मिल जाने से धुआं उठा, जिसे फायर ब्रिगेड ने नियंत्रित कर लिया।
 
विज्ञापन
UP Police Constable - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-दिल्ली हाईवे के खंदारी फ्लाईओवर के नीचे स्थित न्यू आगरा थाने की दयालबाग पुलिस चौकी में बुधवार शाम अचानक धुआं निकलने लगा। पुलिसकर्मी दहशत में बाहर निकल आए। कुछ ही देर में धुआं चौकी के बाहर सड़क पर भर गया।
विज्ञापन


सूचना पर आई फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्थान से गंधक और पोटाश बरामद किया था।

बरामद माल बोरे में चौकी पर रखा था। किसी कारण वश बोरी के हिलने से गंधक और पोटाश मिल गए और धुआं निकलने लगा। कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। कुछ ही देर में स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें