फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच से निकला धुआं, जांच के बाद किया रवाना

Mon, 03 Jun 2019 09:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कानपुर रेलखंड पर मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस के कोच के नीचे से धुआं उठने से खलबली मच गई। अनहोनी की आशंका को लेकर तत्काल ओएचई सप्लाई बंदकर ट्रेन को रोक दिया गया।
विज्ञापन

  
बताया गया है कि सोमवार शाम करीब 6.30 बजे नई दिल्ली से कानपुर जा रही 12034 शताब्दी एक्सप्रेस फिरोजाबाद स्टेशन से निकलकर मक्खनपुर स्टेशन के करीब पहुंची थी। तभी सहायक स्टेशन मास्टर की नजर ट्रेन के एक कोच के नीचे से उठते धुए पर पड़ी।
  
रेल अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल ओएचई काटा गया। ओएचई कटते ही ट्रेन मक्खनपुर शिकोहाबाद के बीच खड़ी हो गई। इसके साथ ही ट्रेन में चल रहे तकनीकी विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराते हुए ट्रेन की जांच कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 मिनट बाद ट्रेन की जांच पड़ताल करके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पीछे ही जा रहीं नईदिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य राजधानी सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।

मंडल यातायात प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए ट्रेन को रोका गया था। जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें