फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कूड़े में लगी आग से फ्लैटों में भरा धुआं, डर गए अपार्टमेंट निवासी

विज्ञापन
कूड़े से उठती लपटें
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज के सीएनजी पंप के पास स्थित शंकर ग्रीन्स अपार्टमेंट में खाली जगह पर फेंके गए कूड़े में रविवार रात अचानक आग लग गई। फ्लैटों में धुआं भरने से लोग खांसने लगे और उनमें दहशत फैल गई। आग लगने के स्थान के पास ही करीब 200 बाइकें और कारें खड़ी थीं। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि डेढ़ घंटे तक दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन

अपार्टमेंट के ललित जगिया ने बताया कि शंकर ग्रीन्स अपार्टमेंट में छह टावर बने हैं। छठे टावर के पास की खाली जगह पर बिल्डर पहले दो टावर बनाने वाले थे। काम रुका होने के कारण खाली जगह पर लोगों ने कूूड़ा फेंकना शुरू कर दिया। रविवार रात 12:30 बजे के करीब कूड़े में आग लग गई। अपार्टमेंट के फ्लैटों में धुआं भर गया। लोग खांसने लगे और डर कर बाहर निकल आए।
बिल्डर के पास पहले बाइक की एजेंसी थी। केस हो जाने के बाद से वहीं पास ही करीब 200 बाइकें खड़ी हैं। लोगोें की कारें भी वहीं पार्क की जाती हैं। आग उन तक न पहुंच जाए, इस बात से सभी डर गए थे। गनीमत है कि अपार्टमेंट में आग बुझाने के सभी उपकरण मौजूद थे। सभी ने मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। जिला अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

उधर, सोमवार दोपहर कूड़े से फिर धुआं निकलने लगा तो लोगाेंं ने दोबारा ट्यूबवेल से जुड़े प्रेशर पाइप से आग बुझाई। सोसाइटी की अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने बताया कि हादसे के बाद सभी को समझाकर कूड़ा फेंकने से मना किया गया है। कूड़े को वहां से हटवाया जा रहा है। आग बुझाने में अपार्टमेंट के मुकेश महाजन, वीरेंद्र गुप्ता, आजाद आनंद, मोेहित गुप्ता आदि की भूमिका रही।
छह टावरों में हैं 225 फ्लैट
अपार्टमेंट के निवासियों ने बताया कि 16 मंजिल के छह टावरों में प्रति टावर 64 फ्लैट और दो पेंटा हाउस हैं। कुछ लोगों ने कूड़े में जलती सिगरेट फेंक देने से आग लगने का शक भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें