फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाई रही धुंध, 165 रहा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक बार फिर आसमान में धुंध छाने से सोमवार की सुबह नजारा बदला सा दिखा। सुबह लोग धुंध को कोहरा समझ रहे थे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ये साफ हो गया है कि ये धुंध ही है। दिन में भी धूप निकलने के बाद भी धुंध से निजात नहीं मिली। साथ ही एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंटेक्स) में भी बढ़त दर्ज की गई है। यह सोमवार को 165 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम होने के चलते लोगों को उम्मीद है कि अब किसी भी दिन कोहरा पड़ना शुरू हो सकता है। सोमवार सुबह आसमान में छाई धुंध को देखकर लगा कि कोहरे की शुरुआत हो गई है। लेकिन दिन चढ़ने के साथ पता चला कि ये कोहरा नहीं बल्कि धुंध है। दरअसल सुबह दस बजे जब धूप निकली तो भी आसमान साफ नहीं हुआ। जबकि कोहरा धूप निकलने पर ही साफ हो जाता है। दिन भर लोगों को धुंध के बीच ही रहना पड़ा। रविवार कोमैनपुरी का एक्यूआई 155 था तो सोमवार को यह बढ़कर 165 पहुंच गया। इसके चलते लोगों को परेशानी हुई।
आंखों में भी रही जलन
आसमान में धुंध छाए रहने का असर लोगों पर भी देखा गया। धुंध के चलते आंखों में हल्की जलन रही। बच्चों को जलन का अधिक अहसास रहा। साथ ही सांस रोगियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक दुबे ने बताया कि आंखों को साफ और ठंडे पानी से धोते रहें। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें