केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को आगरा का एक्यूआई 156 रहा, लेकिन आगरा के 6 मॉनिटरिंग सेंटरों में से संजय प्लेस में सबसे ज्यादा प्रदूषण रिकॉर्ड किया गया। संजय प्लेस में एक्यूआई 303 पर पहुंच गया। यहां सूक्ष्म कण पीएम-2.5 कणों की संख्या 389 माइक्रोग्राम तक पहुंच गई। संजय प्लेस में लगातार दूसरे दिन एक्यूआई 303 दर्ज किया गया है। व्यावसायिक केंद्र होने के साथ यहां वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण ज्यादा है।
ये भी पढ़ें - UP: घर के अंदर हॉस्पिटल, डेंगू का मरीज...झोलाछाप का ऐसा सिस्टम देख, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रह गई हैरान
हर दिन 5 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा
दमा और सांस रोगियों को तेज खांसी, सीने में भारीपन, सांस भी उखड़ रही है। इसके चलते इमरजेंसी में रोजाना 3-5 गंभीर हाल में भर्ती करने पड़ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि वातावरण में कार्बन तत्व की अधिक मात्रा हो गई है। इससे आंखों में जलन, गले में खराश, नाक में एलर्जी हो रही है। नेत्र रोग विभाग के डॉ. तिरुपति नाथ ने बताया कि धूल-कार्बन के तत्व आंखों में जाने से जलन, खुजली, करकराहट, पानी आना, लाल होने की परेशानी अधिक मिल रही है। लोगों को दवा देने के साथ बचाव के बारे में भी बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP ByPoll: अखिलेश यादव के जीजा अनुजेश यादव की दो टूक, इस लड़ाई में फूफा, न कोई भतीजा...सपा v/s भाजपा की जंग