फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्मार्ट सिटी के आंकड़े घोंट रहे दम, सीपीसीबी बता रहा वायु प्रदूषण कम

विज्ञापन
बल्केश्वर गौशाला के पार्श्व ​​स्थित खाली प्लाट में सूखी झाडि़यों को जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा
विज्ञापन
आगरा। हर रोज सुबह और रात के समय स्मॉग की घनी चादर छा रही है। लोगों को न सिर्फ आंखों में जलन महसूस हो रही है, बल्कि सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। स्मार्ट सिटी के आंकड़े हवा के दमघोंटू होने के सबूत दे रहे हैं लेकिन जिम्मेदार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों का हवाला देकर सबकुछ दुरुस्त होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाओं के मैदानों तक पहुंचने और पारे में गिरावट के बीच शनिवार को सुबह और रात के समय धुंध छाई रही। आगरा स्मार्ट सिटी के शहर के 27 स्थानों पर लगे एयर क्वालिटी सेंसर में से तीन चौथाई के आंकड़े 350 के पार रहे। कलाकृति और बाग फरजाना में तो एक्यूआई का आंकड़ा 400 पार कर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। हालांकि, सीपीसीबी के आंकड़ों में सिर्फ संजय प्लेस में एक्यूआई 350 के करीब गया। इसके अलावा मनोहरपुर, रोहता, आवास विकास, शाहजहां गार्ड और शास्त्रीपुरम में आंकड़ा 200 के नीचे ही दर्ज किया गया।

निगम के पर्यावरण अभियंता भारत भूषण ने कहा कि आधिकारिक रूप से केवल सीपीसीबी की ओर से जारी होने वाले आंकड़ों को ही प्रदूषण के स्तर के अनुसार ग्रेडेड रिस्पाॅन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू करने का मानक माना जाता है। चूंकि, माैजूदा समय में सीपीसीबी के आंकड़ों में वायु प्रदूषण मध्यम श्रेणी (एक्यूआई 200 के नीचे) में है, ऐसे में कोई कड़ा कदम नहीं उठाया जा रहा। निगम फिलहाल शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर करीब 20 से ज्यादा स्पि्रंकलर वाले वाहनों की मदद से पानी का छिड़काव कर रहा है। साथ ही सड़कों से भी मशीनों की मदद से सफाई कराकर प्रदूषण को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


750 से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल
एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में भी करीब 750 मरीज ऐसे पहुंचे, जिन्हें आंखों में जलन, सांस फूलने, सीने में जकड़न, लगातार खांसी, गले में खराश और नाक में एलर्जी की समस्या थी। डॉक्टर भी सभी को लगातार आंखों में पानी के छीटे मारने, मास्क लगाने और देर रात व सुबह के समय बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के चौराहों पर ये रहा एक्यूआई (स्मार्ट सिटी के अनुसार)
चौराहा एक्यूआई
बाग फरजाना 499
कलाकृति 403
शहीद नगर 381
हाथी घाट 367
धूलियागंज 346
स्टेट बैंक 341
राजपुर चुंगी 330
तहसील चौराहा 326

छीपीटोला 331
आईसीसीसी 290
सिकंदरा तिराहा 315
ईदगाह 353
सदर भट्टी 359

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार
स्थान एक्यूआई
मनोहरपुर 196
रोहता 166
संजय प्लेस 223
आवास विकास 176
शास्त्रीपुरम 122
शाहजहां पार्क 185


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें