फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तंग गलियों तक पहुंचने के लिए मिलेंगी छोटी दमकल गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भविष्य में अग्निशमन विभाग आधुनिक उपकरणों से लैस होगा। संकरी गलियों में पहुंचने के लिए विभाग को छोटी दमकल गाड़ियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उत्तर प्रदेश के डीजी अग्निशमन विभाग सुजीत पांडेय ने बुधवार को संजय प्लेस फायर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण किया और विभागीय कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

डीजी अग्निशमन विभाग ने संजय प्लेस फायर स्टेशन में दमकलों की फिटनेस, अग्निशमन उपकरणों की गुणवत्ता परखी। उन्होंने बताया कि सरकार अल्ट्रा मॉडल फायर स्टेशन बनाने के लिए 9 वर्ष से काम कर रही है। इसके चलते फायर स्टेशनों के भवनों को अच्छा बनाया गया है। नई गाड़ियां और आधुनिक उपकरणों से टीम लैस है। वह खुद इसका निरीक्षण कर रहे हैं।
जरूरत के अनुसार नई गाड़ियों के साथ और हाईटेक उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है। गर्मी के मौसम में आगरा में पूर्व में आग की घटनाओं को देखते हुए तैयारियों के लिए बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। संकरी गलियों में आसानी से पहुंचने के लिए छोटी दमकलें मंगाई जाएंगी। स्टेशन में दमकलों के लिए पानी की टंकियों को बढ़ाया जाएगा। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरण अनिवार्य हैं। इसकी जांच क लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। हमारा उद्देश्य है कि सूचना के एक मिनट के अंदर दमकल वाहन आग बुझाने के लिए निकल जाएं। इस दौरान उन्होंने फायर कर्मियों की समस्याएं सुनी और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें