फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डॉक्टर ने दी गवाही, 13 साल बाद आरोपी बरी

Thu, 12 Mar 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मारपीट कर घातक चोट पहुंचाने के केस में अदालत में सुनवाई हुई। गवाहों के बयानों में गंभीर विरोधाभास देखने को मिला। डॉक्टर ने कहा कि पीड़ित को हादसे में चोट लगी। तब अस्पताल में भर्ती हुआ था। बुधवार को एडीजे 21 विराट श्रीवास्तव ने पांच आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन



थाना एत्माद्दौला में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सिंधी ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 30 मई 2012 को वह टेढ़ी बगिया स्थित कालिंदी विहार में ममिया सास रज्जावती के घर गए थे। वहां रात 10 बजे एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास योजना निवासी आरोपी पिंटू, बल्ले, सोनू, जगदीश उर्फ जग्गो और सोनू वहां आ गए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर उन्हें और नीरज को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ममिया सास, उनके पुत्र पंकज और केशव बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। मुकदमे के विचारण के दौरान गवाहों के बयानों में गंभीर विरोधाभास देखने को मिला। डॉक्टर एसएन गुप्ता ने अदालत में कहा कि घायल नीरज को दुर्घटना में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें