फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु एवं सूक्ष्म उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि लघु एवं सूक्ष्म उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उद्योगपति अपनी नियम संगत समस्याएं रखेंगे तो उसका तुरंत समाधान होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी माथुर एक होटल में लघु उद्योग भारती के आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। इस दौरान जिलाधिकारी को उद्यमियों ने स्मृति चिह्न देकर एवं पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्षता कर रहे आरएसएस के विभाग संघ चालक एवं उद्योगपति उमाशंकर शर्मा ने कहा कि संघ ने राष्ट्रहित सर्वोपरि की अवधारणा के साथ अलग-अलग संगठन बनाए हैं। लघु उद्योग भारती भी इसी परिकल्पना का संगठन है। सरकार ने लघु और सूक्ष्म उद्योगों के लिए योजनाएं क्रियान्वित की हैं। इसका लाभ मिल रहा है।
महामंत्री अमलेेेंदु शर्मा ने लघु उद्योग भारती के कार्यों की आख्या प्रस्तुत की। संरक्षक गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि शासन स्तर से उद्योग के लिए फ्रेंडली नीतियां बनाई जा रहीं हैं, उद्योगपतियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। जिलाध्यक्ष सुबोध मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुकेश शर्मा, विनोद हरकुट, सुधीर शर्मा, राकेश अग्रवाल, दीपक गोयल, भवानी शंकर शर्मा, गोपाल माहेश्वरी, गोपाल मराठा, शशिकांत गर्ग, विनीत बंसल, विनोद गुप्ता, अरुण माहेश्वरी, नवीन अग्रवाल, अचिंत गर्ग, अनूप गुप्ता सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें