फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यमुना एक्सप्रेस-वे पर आग लगने से चलती बस में धमाका, कूदकर चालक और कंडेक्टर ने बचाई जान

Thu, 31 Oct 2024 02:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

चालक बस को लेकर इटावा से दिल्ली जा रहा था। बस में कोई भी सवारी नहीं थी। खंदौली के पास बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत  यमुना एक्सप्रेसवे 158वें किलोमीटर पर बुधवार की सुबह इटावा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में आग लग गई। चालक और कंडेक्टर कुछ समझ पाते, उससे पहले जोर से धमाका हो गया। बस के शीशे चकनाचूर होकर हाईवे पर बिखर गए। सहमे चालक और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


बस में नहीं थे यात्री
बस में धमाके की आवाज सुन एक्सप्रेसवे के आसपास बसे गांवों के लोग आ गए। सूचना पर थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे की दमकल मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में कोई सवारी नहीं थी। मुरैना निवासी चालक जयविंद ने बताया कि वह साेमवार को दिल्ली से बस में सवारियां लेकर इटावा आया था।

ये भी पढ़ें -  पापी मकान मालिक: किशोरी के साथ दरिंदगी...छोटी बहनों को भी बुलाने लगा, फिर उस रात जवाब दे गया पीड़िता का धैर्य
विज्ञापन
विज्ञापन



जल गईं बस की सीटें
दिवाली के कारण बस मालिक कुलदीप बघेल निवासी बुद्ध विहार, दिल्ली ने बस को लाकर घर पर खड़ा करने के लिए कहा था। बुधवार को वह कंडेक्टर इटावा निवासी राजवीर सिंह के साथ बस लेकर दिल्ली जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर 158वें किलोमीटर के पास चलती बस में आग लग गई। आग से बस की सीटें जल गईं। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में चालक और कंडेक्टर दोनों बच गए हैं। आग लगने का कारण शाॅर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें